कोरबा, 13 मई 2025 — केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें DAV पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के छात्र नितेश मिश्रा ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है।
नितेश मिश्रा शुरू से ही एक प्रतिभाशाली और लक्ष्य केंद्रित छात्र रहे हैं। उन्होंने नियमित मेहनत और अनुशासित अध्ययन से यह मुकाम हासिल किया है। 95% अंक अर्जित कर उन्होंने न केवल विद्यालय की टॉप थ्री सूची में जगह बनाई, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखी है।

नितेश की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिवारजनों में खुशी की लहर है। स्कूल स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की है। नितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुँचे।
JB News Korba की ओर से नितेश मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।















