Saturday, February 14, 2026

कोरबा: बंग समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती आलो रानी आचार्य का निधन, शोक की लहर

Must Read

कोरबा कालीबाड़ी एवं कोरबा बंग समाज के प्रमुख श्री बी. बी. चक्रवर्ती की सास एवं स्वर्गीय श्री श्यामलाल आचार्य की धर्मपत्नी श्रीमती आलो रानी आचार्य का आज 87 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से शहर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में शोक की लहर व्याप्त है।
श्रीमती आलो रानी आचार्य लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी रही थीं और बंग समाज में उनका विशेष सम्मान था। उनके सरल स्वभाव और सेवा भावना को समाज हमेशा स्मरण करेगा।

दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे कोरबा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाजजनों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This