कोरबा नगर पालिक निगम में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग…

Must Read

कोरबा,04अगस्त । कोरबा नगर पालिक निगम में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। एक कार्य के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पारित किए जाने की शिकायत की गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि निगम मद से वार्ड क्र. 14 में पावर टावर के पास तालाब व सी.सी. रोड निर्माण कार्य का टेंडर 88 लाख रुपये का ई-टेंडर नोटिस क्रमांक 168445 दिनांक 06.06.2025 किया गया था। लेकिन इस टेंडर में भी गड़बड़ी की गई और 18 ठेकेदारों में से 16 ठेकेदारों को नियम विरुद्ध अपात्र घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी काम का प्रस्ताव समान मूल्य का दोबारा बनाकर एमआईसी से पास कराकर शासन को पत्र क्रं. 3796 दिनांक 03.06.2025 के माध्यम से अधोसंरचना मद से शासन से स्वीकृति हेतु भेजा गया। और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पत्र क्रमांक 6096/चार/ले. अन. /2025-26 नया रायपुर, दिनांक 14.07.2025 द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और शासन को होने वाली आर्थिक क्षति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

- Advertisement -
Latest News

अंबिकापुर में PHE पर भ्रष्टाचार के आरोप…! ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

अंबिकापुर, 29 मार्च। PHE Corruption : अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) एक बार फिर विवादों में घिर गया है।...

More Articles Like This