शहरवासियों को दीपावली,एकादशी,छठ पूजा एवं गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह ने दी बधाई

Must Read

कोरबा/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह ने कोरबा जिले एवं नगर के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा,एकादशी,छठ पूजा और गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

सनी सिंह ने कहा कि यह सभी त्यौहार आस्था,एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं। दीपावली जहां प्रकाश और अच्छाई की विजय का संदेश देती है वहीं छठ पूजा सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इसी प्रकार गुरु नानक जयंती हमें सेवा,सच्चाई और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम,सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं,जिससे समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

सनी सिंह ने आगे कहा कि “हम सभी को अपने-अपने समाज और देश की उन्नति के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। पर्व-त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को मजबूत बनाते हैं।”

अंत में उन्होंने सभी को पुनः दीपों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “दीपों की रोशनी आपके जीवन में खुशियां,समृद्धि और शांति लेकर आए।”

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This