एमपी नगर में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की भीषण टक्कर में चालक गंभीर घायल

Must Read

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

जिला पंचायत में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का वार्षिक उत्सव मनाया गया

कोरबा, 10 जुलाई 2026। जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के मुख्य...

More Articles Like This