गुजरात की राजनीति में भूचाल: भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को..

Must Read

नई दिल्ली। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों ने अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब शाम तक राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 17 अक्टूबर को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सुबह साढ़े 11 बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

बीते कुछ दिनों से गुजरात में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज थीं। संगठन के स्तर पर कई दौर की बैठकों के बाद अब मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को जगह दे सकती है।

- Advertisement -
Latest News

CG : मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी,पकड़े गए 4 नाबालिग ,फिर मंत्री के इस निर्णय ने जीता दिल

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के...

More Articles Like This