कोरबा में भाजपा अनु.जाति मोर्चा की गूंज — संगठन मजबूती के संकल्प के साथ बनी आगामी रणनीति

Must Read

कोरबा, 25 मार्च 2026: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक ने संगठनात्मक ऊर्जा और एकजुटता का शानदार संदेश दिया। परिचयात्मक, आभार एवं आगामी कार्यक्रमों के दिशानिर्देश को लेकर आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने पर गंभीर मंथन किया गया।


बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

कार्यक्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मोर्चा समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है।
इस बैठक का आयोजन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरजू अजय एवं जिला अध्यक्ष राजेश लहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।


✨ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, सुनीता पाटले, बबलू डहरिया, संतोष निराला, डेनियल मंगेशकर, प्रदेश सदस्य रामचंद्र पाटले, जे.के. लहरे, मणिशंकर पाटले, लेखराम सोनवानी, जिला महामंत्री प्रमोद जांगड़े, लोकेश्वर चौहान, सूरज टांडेकर, धनंजय कुमार कुटेर, नेम खूंटे, बरखा रानी कुर्रे, तुलसी सूर्यवंशी, ज्योति बंजारे, सुनीता पाटले लक्ष्य चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष टीकम पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से बैठक में शामिल हुए, जिससे बैठक का महत्व और भी बढ़ गया।
🎤 संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र टंडन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लोकेश्वर चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।
🔥
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की यह बैठक केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा और गति देने वाला सशक्त मंच साबित हुई। कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, समर्पण और रणनीतिक सोच यह दर्शाता है कि आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होकर जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

- Advertisement -
Latest News

1 अप्रैल से महंगी होंगी दर्द से लेकर बुखार तक की दवाएं, सरकार ने जारी की सूची

आम लोगों की जेब पर एक और असर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल 2026 से पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स और अन्य...

More Articles Like This