कोरबा। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक एक दंतैल हाथी केंद्र परिसर में पहुंच गया। हाथी के आने की खबर मिलते ही धान खरीदी केंद्र में मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हाथी को खदेडक़र धान को बचाने का प्रयास किया। कर्मचारियों के अनुसार, हाथी कुछ समय तक केंद्र के आसपास घूमता रहा, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई थी। हाथी के आक्रामक हो जाने की स्थिति में जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस धान खरीदी केंद्र में हाथी पहुंचा हो। इससे पहले भी कई बार हाथी यहां आकर केंद्र में घुस जाते हैं और धान खाकर वापस जंगल की ओर लौट जाते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण कर्मचारियों और किसानों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि धान खरीदी केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। इस बीच करतला रेंज के कोटमेर क्षेत्र में भी दो दंतैल हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। दंतैल हाथी को आज सुबह यहां के तुर्रीकर्रा क्षेत्र में विचरण करते हुए देखा गया। उसके बाद वन विभाग सतर्क हो गया है।
Previous article
Next article
Latest News
भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन...















