कोरबा | 24 फरवरी 2026
हम सबके मार्गदर्शक एवं परम प्रिय गुरुपुत्र आदरणीय स्व. विनोद मालिक जी (सुपुत्र परमपूज्य गुरुदेव श्री अप्पाजी स्वामी जी) की आत्मा की शांति हेतु “विनम्र श्रद्धांजलि सभा” का आयोजन आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को डी.डी.एम. रोड स्थित होटल शीला इन के हरिमंगलम हॉल में सायं 5 बजे से किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरुभाई श्री पी.डी. अग्रवाल, श्री अशोक चावलानी, श्री राम चावलानी, श्री संजय अरोरा, श्री संतोष साहू, श्री राजेश मिनोचा, श्री अन्नू असरानी, श्रीमती राधा सोनी, श्रीमती ममता सोनी, श्री निखिल सोनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

सभा के प्रारंभ में सभी गुरुभक्तों द्वारा स्व. विनोद मालिक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थितजनों ने उनके सरल स्वभाव, सेवा भावना एवं गुरुभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुरुपुत्र का आकस्मिक निधन समस्त गुरुभक्तों के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव श्री अप्पाजी स्वामी जी, अम्मा जी, बड़ी दीदी, बड़े जीजा जी, छोटी दीदी, छोटे जीजा जी, बहू सपना जी, युवन साईं, गुड़िया रानी गायत्री एवं समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

“जो लोग हमारी यादों में जीवित रहते हैं, वे वास्तव में कभी हमसे दूर नहीं जाते।
स्व. विनोद मालिक जी का स्नेह और स्मृतियां सदैव हमारे साथ रहेंगी।”
ॐ शांति
शोकाकुल
श्री अप्पाजी परिवार, कोरबा



















