कोरबा। रियासतों में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिलेभर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी अवसर पर आज “रन फॉर यूनिटी (Run for Unity)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य देश में एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक तक हुई। सर्वप्रथम सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तरीय दौड़ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नूतन सिंह ठाकुर, टामेश अग्रवाल शामिल हुए । यह दौड़ सरदार वल्लभभाई पटेल की की जयंती में सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक तक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों स्कूली प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और गौ माता चौक में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन सी एसपी और कोतवाली प्रभारी और पूरी कोतवाली पुलिस टीम ने किया। दौड़ में विजई हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान की गई और उनका हौसला भी बढ़ाया गया। बच्चों को प्रसाद भी वितरण किया गया
सुबह 8 बजे से प्रारंभ इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और नागरिकों ने भाग लिया। इसी दौरान सभी ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए सभी प्रतिभागियों ने साथ मे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “एकता के साथ-साथ हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रकृति की रक्षा में योगदान दे।”
सभी ने एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हुए सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “हरित भारत – स्वच्छ भारत” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।















