पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित

Must Read

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/खाति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत देना चाहते हैं उनसे निर्धारित प्रारूप अनुसार आवश्यक दस्वावेज/सीडी/पेन ड्राईव/गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक, यूट्यूब लिंक इत्यादि सहित प्रविष्टि 12 फरवरी 2026 तक आमंत्रित की गई थी। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब प्रविष्टि 10 फरवरी 2026 सायं 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This