जियोटेक कर 8.64 लाख का फर्जी आहरण का आरोप
सरकारी कर्मचारी की पत्नी का मनरेगा कार्ड : 18 हजार 792 रूपए का मजदूरी भुगतान
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर सरपंच, पूर्व सरपंच एवं सचिव के खिलाफ शिकायत करते हुए 15वें वित्त की राशि में 8.64 लाख रूपए के फर्जी आहरण का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जांच टीम गठित कर दी है। जांच टीम में ए के जोगी (कार्यपालन अभियंता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा), सुबीर भ_ाचार्य (लेखाधिकारी-जिला पंचायत कोरबा), श्रीमती इंदिरा भगत (सहायक परियोजना अधिकारी-जिला पंचायत कोरबा) एवं सिद्धार्थ असाटी (जिला समन्वयक-जिला पंचायत कोरबा) को शामिल किया गया है।

आरोप : इस तरह किया गया घोटाला?
जल संसाधन द्वारा बनाई गई सीसी रोड की फोटो खिंच कर फर्जी जियोटेक कर 2.14 लाख का फर्जी आहरण। सरपंच श्रीमती संतोषी नेटी (पूर्व सरपंच) एवं सचिव मोहम्मद हसन अली से मिलकर अपने पति एवं बालाजी इलेक्ट्रानिक्स के नाम पर पैसा आहरण किया। लालपुर बस्ती में मंच निर्माण के नाम पर 2.48 लाख ताकीर अली एवं अली अहमद के नाम पर आहरण किया गया एवं पंचायत भवन के पास मंच निर्माण के नाम पर 2.02 लाख आहरण किया गया। दोनों कार्य मौके पर नहीं है।
सोसायटी पहुंच मार्ग का निर्माण भी जल संसाधन विभाग द्वारा बनाया गया है, का फजी जियोटेक बनाकर 2.00 लाख रूपए राज ट्रेडर्स के खाते में डाला गया।
पूर्व सरपंच श्रीमती संतोषी नेटी के पति धनेश्वर सिंह ओरकेरा (वर्तमान सरपंच) एवं सचिव मोहम्मद हसन अली द्वारा यह फर्जी आहरण कर 8.64 लाख का गबन किया गया।
7 दिन के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ ने जांच टीम निर्देशित किया है कि जांच 7 दिन के अंदर पूरी करें और प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

सरकारी कर्मचारी की पत्नी का मनरेगा कार्ड : 18 हजार 792 रूपए का मजदूरी भुगतान
सरपंच-सचिव का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। सरपंच सचिव ने शासकीय कर्मचारी को प्रधानमंत्री आवास आबंटित कर दिया और घर भी तैयार हो गया। कर्मचारी का नाम गौतम सारथी पिता अर्जुन सारथी है। सरपंच-सचिव ने गौतम सारथी की पत्नी पुष्पा सारथी के नाम पर मनरेगा जाब कार्ड नंबर सीएच -08-005-068-001/276 बना कर उनके खाते में 18 हजार 792 रूपए का भुगतान भी कर दिया। इसमें भी जिला पंचायत सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।















