2026 की पहली ACB की कार्यवाही, धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक गिरफ्तार, ACB टीम ने अनिल चेलक को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, देखिए वीडियो

Must Read

धर्मजयगढ़।
नए साल 2026 की पहली बड़ी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई में धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर ACB टीम द्वारा की गई।


जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू अनिल चेलक ने एक ग्रामीण से उसकी जमीन से संबंधित शिकायत को नस्तीबद्ध (फाइल बंद) करने के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये लेते ही ACB ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए रिश्वत की रकम अपने आवास के पीछे फेंक दी, लेकिन ACB टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरी रकम तुरंत बरामद कर ली।
ACB द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल था या नहीं।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और ACB ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: अधिवक्ता संघ चुनाव में सियासी घमासान… अध्यक्ष के लिए 4 दिग्गज आमने-सामने, कई पदों पर बिना मुकाबले जीत ने बढ़ाई हलचल

कोरबा। Korba Bar Association Election 2026 Nomination List जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) का बिगुल बजते ही माहौल गर्म हो गया...

More Articles Like This