बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर तेंदुआ दिखने का दावा वन मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया…

Must Read

बस्तर,17 जनवरी । बस्तर जिले में बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर एक तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर इसे शेयर किया है। जिसमें बीच सड़क तेंदुआ बहुत देर तक बैठा रहा। गाड़ी में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी का लाइट पड़ने के बावजूद भी तेंदुआ सड़क पर ही दैर तक बैठा रहा। हालांकि, वन विभाग ने वीडियो को फर्जी बताते हुए दावे को खारिज कर दिया है। घटना कब और कहां की है इसकी जांच की जा रही है।

इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कई वाहन चालकों ने रात में आवाजाही को लेकर चिंता जताई। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारसूर–चित्रकोट मार्ग और आसपास के जंगलों में फिलहाल तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो की तकनीकी जांच होगी

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा न करें। किसी भी वन्यजीव के दिखने की सूचना सीधे वन विभाग या नजदीकी थाने को दें। विभाग ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो कहां और कब का है।

- Advertisement -
Latest News

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने बांटा शिशु किट, जिला चिकित्सालय में 100 बच्चों को मिली सहायता

कोरबा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में जन-स्वास्थ्य सेवा के तहत लगभग 100 नवजात/शिशुओं को बेबी-किट वितरित किए।...

More Articles Like This