भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू होंगी चार नई फ्लाइट

Must Read

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए एक सुखद समाचार है। राजा भोज एयरपोर्ट से चार नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस सोमवार, 15 सितंबर से बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू करेगी, जबकि 16 सितंबर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट उपलब्ध होगी।

MP News : इसके अलावा, 21 सितंबर से अहमदाबाद के लिए सुबह की नई उड़ान और 22 अक्टूबर से हैदराबाद के लिए रात की नई फ्लाइट शुरू होगी। साथ ही, 16 सितंबर से एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट (AI-2528) का समय परिवर्तित हो जाएगा। अब यह फ्लाइट सुबह 8:05 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी और दिल्ली से सुबह 7:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। वर्तमान में यह फ्लाइट भोपाल से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरती है।

MP News : इंडिगो की भोपाल-रायपुर फ्लाइट (6E-7302) भी 20 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन की बजाय रोजाना संचालित होगी। यह फ्लाइट पहले की तरह सुबह 9:40 बजे भोपाल से रवाना होगी।

MP News : इन नई उड़ानों और समय परिवर्तन से भोपाल के यात्रियों को विभिन्न शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक समय पर यात्रा का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This