कोरबा जिला जेल से फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, 13 सितंबर 2025।
कोरबा जिला जेल से फरार चौथे आरोपी चंद्रशेखर राठिया को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को हाटी, जिला रायगढ़ क्षेत्र से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, 2 अगस्त 2025 को जिला जेल कोरबा में विचाराधीन बंदी राजा कंवर, दशरथ सिदार, सरना सिंकू और चंद्रशेखर राठिया जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इस घटना पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 466/25 धारा 262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने लगातार सर्च अभियान चलाकर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था—राजा कंवर और सरना सिंकू को रायगढ़ से तथा दशरथ सिदार को कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया था। जबकि चौथा आरोपी चंद्रशेखर राठिया अब तक फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर थाना प्रभारी बाल्कोनगर निरीक्षक अभिनव कांत और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और आरोपी को हाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चंद्रशेखर ने बताया कि जेल से भागने के बाद वह ट्रकों में छिपकर बनारस तक गया था और आज घर लौटने के लिए हाटी आया था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जेल ब्रेक मामले में चारों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बीच पुलिस अधीक्षक कोरबा ने जेल से फरार आरोपियों की सूचना देने और उन्हें पकड़वाने वालों को नगद इनाम देने की घोषणा भी की है।

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This