जुआ खेल रहे 02 जुआड़ी गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में थाना पामगढ पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर

दिनांक 06/09/2025 को ग्राम जोरेला जंगल के पास नहर किनारे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना पामगढ पुलिस के द्वारा गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर जुआडियान 01. शिव कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी धनगांव थाना पामगढ़ 02. भुनेश्वर भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी जोरेला थाना पामगढ़ को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा

जिसके पास एवं फड से जुमला 3260/- रूपये, 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी, एवं एवं घटना स्थल से 03 नग मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 06/09/2025 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This