कोरबा। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर श्री श्याम तुलसी कुटुम्ब द्वारा भव्य डांडिया उत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल दो दिनों के लिए — 23 और 24 सितंबर को होगा। कार्यक्रम का स्थल श्री श्याम मंदिर परिसर, कोरबा निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा, जिसमें स्पेशल डीजे साउंड सिस्टम और बंपर हाउजी का विशेष आयोजन रहेगा। प्रतिभागियों के लिए अनलिमिटेड पुरस्कार एवं गिफ्ट्स की भी व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में केवल पारंपरिक परिधानों की ही अनुमति होगी। पहले दिन महिलाओं के लिए लहंगा-चुनरी और पुरुषों के लिए कुर्ती-पायजामा, वहीं दूसरे दिन महिलाओं के लिए गुजराती पारंपरिक ड्रेस और पुरुषों के लिए कुर्ती-पायजामा अनिवार्य होगा।

इस उत्सव को सफल बनाने में दीपक मित्तल, मनीष अग्रवाल (दिशा), रवि शर्मा, शीतल शर्मा, गिरीजा सुल्तानिया और भूमिका अग्रवाल सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
कोरबा शहरवासियों में इस डांडिया उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।















