निहारिका घंटाघर गढ़ कलेवा चौपाटी, कोरबा में गढ़ कलेवा चौपाटी व्यापारी परिवार संघ द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा नगर की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि जिला महामंत्री एवं नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन संघ के संरक्षक के रूप में विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नगर के व्यापारियों की सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने चौपाटी परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यापारी संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गढ़ कलेवा चौपाटी को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित स्वरूप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री एवं नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि गढ़ कलेवा चौपाटी केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के लिए रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार है। उन्होंने संघ के संरक्षक के रूप में व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चौपाटी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को नगर निगम एवं प्रशासन के माध्यम से प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।समारोह के दौरान संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा व्यापारिक एवं सामाजिक हितों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना, संगठन को मजबूत बनाना और सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त करना रहा।कार्यक्रम में राज्य सचिव भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जितेंद्र कुमार साहू, संघ अध्यक्ष रवि वर्मा, सह-संरक्षक शैलेश सिंह सोमवंशी, प्रमुख सलाहकार संजय नरडे, उपाध्यक्ष इरफान खान, सचिव वासु, सह-सचिव रथराम राठौर, कोषाध्यक्ष भागवत साहू, सह-कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल एवं देव जी, भाजयुमो नेता संजय मानिकपुरी, मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य नरेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में गढ़ कलेवा चौपाटी के व्यापारी बंधुओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए पार्षद नरेंद्र देवांगन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Must Read
Latest News
मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...















