कोरबा में होगा 5 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पवित्र कार्तिक मास के शुभ अवसर पर माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा (छ.ग.) में 5 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 1 नवम्बर 2025 से 5 नवम्बर 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन नमामि हसदेव सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, लोककल्याण तथा समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है।

महायज्ञ की शुरुआत 1 नवम्बर को कलश यात्रा एवं शिवगंगा स्नान से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रतिदिन यज्ञ, भजन-कीर्तन, प्रवचन और संध्या समय हसदेव महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

अंतिम दिवस 5 नवम्बर (देव दीपावली) को विशेष वेद पाठ, हवन एवं विशाल आरती का आयोजन होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से सहयोग करने एवं इस पुण्य पर्व में भाग लेने की अपील की है।

कार्यक्रम में सहभागिता हेतु इच्छुक श्रद्धालु 5 दिन के लिए 7100 रुपए या 1 दिन के लिए 2100 रुपए देकर यज्ञ में सम्मिलित हो सकते हैं। संपर्क सूत्र – 98271-51048, 79747-39235।

इस अवसर पर कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर धार्मिक माहौल को दिव्यता से भर देंगे।

— नमामि हसदेव सेवा समिति, कोरबा (छ.ग.)

- Advertisement -
Latest News

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति...

More Articles Like This