Monday, February 16, 2026

कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का भव्य स्वागत, गणेश उत्सव की धूम

Must Read

कटघोरा। कटघोरा में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच बुधवार को ‘कटघोरा के राजा’ की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के आगमन ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, और शोभायात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्साह को दोगुना कर दिया।

‘कटघोरा के राजा’ की शोभायात्रा की शुरुआत कासनिया से हुई, जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नगर में प्रवेश की। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा रही, जिसे देखने के लिए कोरबा और आसपास के जिलों

से लोग उमड़ पड़े। शोभायात्रा में हनुमान जी की झांकी, शंखनाथ गोंदिया से आए भवानी ढोल पाठक और दुर्गा के गौरी कृपा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।

पुष्पा के शो ने बांधा समां

मुंबई से आईं पुष्पा की प्रस्तुति को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शहीद वीरनारायण चौक पर आयोजकों द्वारा बनाए गए भव्य स्वागत मंच, रंगोली और स्केटिंग जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा के समापन पर आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

जय देव गणेश उत्सव समिति की मेहनत रंग लाई

इस भव्य आयोजन के पीछे ‘जय देव गणेश उत्सव समिति’ का विशेष योगदान रहा। समिति हर वर्ष नए और आकर्षक पंडालों का निर्माण करती है, और इस बार पद्मनाभस्वामी मंदिर की थीम पर सजाए गए पंडाल ने श्रद्धालुओं की संख्या को दोगुना कर दिया। 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का निर्माण छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के थाना स्थित राधे आर्ट गैलरी द्वारा किया गया, जिसकी कारीगरी की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

उत्सव ने बढ़ाया सामाजिक एकता का संदेश

‘कटघोरा के राजा’ के स्वागत ने न केवल धार्मिक उत्साह को बढ़ाया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया और इसे एक यादगार पल बताया। गणेश उत्सव के इस भव्य आयोजन ने कटघोरा को एक बार फिर सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह का केंद्र बना दिया।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This