कोरबा। वार्ड क्रमांक 13 से सम्बद्ध समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व की धनी श्रीमती वंदना श्रेष गुप्ता (भाभी जी) को कोरबा नगर निगम में विधि सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।
यह सम्मान न केवल उनके विधिक ज्ञान, समर्पण एवं कर्मठता को मान्यता देता है, बल्कि उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे निरंतर परिश्रम और उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की एक सशक्त स्वीकृति भी है।
क्षेत्रीय जनों का विश्वास है कि श्रीमती गुप्ता का यह नया उत्तरदायित्व नगर के विधिक तंत्र को एक सुदृढ़ दिशा प्रदान करेगा। उनकी प्रतिभा, अनुभव और सजग सोच निश्चित ही नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्रीमती वंदना गुप्ता को हार्दिक बधाइयाँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
“आपका हर कदम सफलता की ओर अग्रसर हो, यही कामना है।” 💐💐















