दिल दहला देने वाली घटना: बेटे ने हसिया से पिता की हत्या की, बाइक और पैसों के झगड़ा, फिर पिता के पीठ-सीने और पेट पर किया ताबड़तोड़ हमला

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका अपने बेटे राहुल साहू से लंबे समय से पैसों और बाइक खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने पिता पर हसिया से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This