छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बस और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भीषण भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे पलट गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार में सवार तीन पत्रकार भी शामिल हैं। पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार अस्पताल में जारी है।घटना मुलमूला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने आ रही कार से तेज टक्कर होने पर बस पलटकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया।दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी घायलों को निकालकर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated:
कार और बस में जोरदार भिड़ंत , बस पलटी , 3 पत्रकार सहित 25 से अधिक घायल .. इलाज जारी
Must Read
Latest News
“दर्री थाना पुलिस की बड़ी सफलता, पावर केबल चोरी कांड का पर्दाफाश”
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस...















