कोरबा में हाई अलर्ट: दिल्ली ब्लास्ट के बाद रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

Must Read

कोरबा।    दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोरबा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली यात्री ट्रेनों की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेनों के डिब्बों, यात्रियों के सामान और पार्सल यान में रखे पैकेटों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर, दूसरी एंट्री गेट और आसपास के इलाकों में भी चेकिंग की गई।

जांच के दौरान स्टेशन के बाहर लावारिस पड़े सामानों और लंबे समय से खड़े वाहनों की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने विशेष रूप से साइकिल और दोपहिया पार्किंग एरिया में संदिग्ध वाहनों की जांच पर जोर दिया।

रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों में जांच व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और हर लावारिस वस्तु की जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है।

आरपीएफ ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे, तो तुरंत रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

रेलवे स्टेशन के अलावा, कोरबा पुलिस ने शहर के मुख्य बस स्टैंड, टीपी नगर बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा जांच अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This