Sunday, February 15, 2026

शहरी क्षेत्र में अनेक स्थान पर किए गए हिंदू सम्मेलन.मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ राम नाम लेखन पुस्तिका की पूजा,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा . तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन शहरी क्षेत्र में किए गए। तुलसी पूजन दिवस को यह आयोजन अनेक स्थानों पर संपन्न हुआ। यहां पर भजन कीर्तन के साथ लोगों ने जाना कि मौजूदा परिपेक्ष में उनके सशक्त होना क्यों जरूरी है।

कोरबा के महाराणा प्रताप नगर, राजेंद्र नगर, पंप हाउस कॉलोनी, राताखार, पुरानी बस्ती , सीतामढ़ी, ट्रांसपोर्ट नगर, कोसाबाड़ी, सीएसईबी कॉलोनी, शारदा विहार, बालको नगर , जमनीपाली, कुसमुंडा, दीपका और कटघोरा में धूमधाम से हिंदू सम्मेलन किए गए। आयोजन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। राम नाम लेखन पुस्तिकाओं की पूजा अर्चना की गई। मौके पर भजन कीर्तन भी हुआ। शारदा विहार गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी इस अवसर पर की गई। कोरबा के राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र किशोर श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे और पंच परिवर्तन सहित अन्य विषय की जानकारी दी।

कोरबा जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पूरी श्रृंखला के बारे में अवगत कराया गया । लोगों से आव्हान किया गया की 28 दिसंबर को माता कौशल्या यात्रा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें इस आयोजन में दक्षिण भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता माधवी लता को आमंत्रित किया गया।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This