जिले में होली का त्योहार इस वर्ष आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में होली का त्योहार इस वर्ष आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कोरबा शहर में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। होली के साथ ही रमजान माह को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा तथा लगातार पेट्रोलिंग की गई।


वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों, तीन सवारी चलने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे दिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
रमजान माह को देखते हुए मुस्लिम समाज की भावनाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शांति और सद्भाव बनाए रखने में सभी समुदायों का सराहनीय सहयोग रहा। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विशेष रूप से एसपी महोदय के प्रयासों की प्रशंसा की।
पुलिस प्रशासन ने भी आमजन से अपील की कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाएं।
JB News Korba
मनीष जायसवाल JB

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,देखिए विडिओ

कोरबा, 04 मार्च । होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र...

More Articles Like This