पाली पोलमी में खौफनाक हमला: पिता और दो बेटों ने मिलकर युवक का सिर ब्लेड से फाड़ा

Must Read

कोरबा-पाली। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलमी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट का बदला लेने के लिए पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ब्लेड से वार कर युवक का सिर गहरे तक फाड़ दिया।
प्रार्थी सुभाष श्याम (27 वर्ष) पिता कैलाश श्याम, निवासी ग्राम पोलमी थाना पाली, जो रोजी-मजदूरी का कार्य करता है, ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 09 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसका भाई विरेन्द्र श्याम अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ प्राइमरी स्कूल की ओर से घर (बीचपारा, पोलमी) लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना और उनके पिता हरी डिक्सेना वहां पहुंचे।

बताया गया कि हरी डिक्सेना ने गाली-गलौच करते हुए आरोप लगाया कि तुम लोगों ने मेरे बेटे आकाश के साथ मारपीट की है। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आकाश डिक्सेना ने सेविंग ब्लेड से विरेन्द्र श्याम के सिर पर वार कर दिया। वहीं आशीष और हरी डिक्सेना ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
हमले में विरेन्द्र श्याम के सिर, गले और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली में जारी है।
घायल के भाई सुभाष श्याम की रिपोर्ट पर पाली पुलिस ने आरोपी आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना एवं हरी डिक्सेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This