दस माह में कोरबा जिले के केवल 18 फीसदी वाहन में लग पाई एचएसआरपी

Must Read

कोरबा 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है, लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी कोरबा जिले में महज 18 प्रतिशत वाहनों में ही नई प्लेट लगी है। कार्यवाही में ढील की वजह से वाहन मालिक लापरवाही बरत रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 माह पहले दिसंबर 2024 में सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया है। वैसे प्रदेश में 1 अप्रैल, 2019 के बाद खरीदे गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ एचएसआरपी लग रहा था। वहीं उक्त अवधि से पहले खरीदे गए वाहनों में ही पुरानी प्लेट लगी है। सरकार ने एचएसआरपी लगाने अवधि तय की थी।
जिले में नई प्लेट लगाने ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य क्षेत्र में फिटमेंट सेंटर खोले गए, जहां शुरुआत में वाहन मालिकों की ऐसी भीड़ थी कि पांव रखने की जगह नहीं रहती थी। भीषण गर्मी में भी लोग नई प्लेट लगवाने खड़े रहते थे, लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि सेंटर अब खाली हैं। 10 माह के दौरान जिले में नई प्लेट लगाने के दायरे में आ रहे कुल 2 लाख 65 हजार 812 वाहनों में अब तक 45 हजार 653 वाहन अर्थात 18 प्रतिशत वाहनों में ही एचएसआरपी लग पाया है। बाकी 82 प्रतिशत वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे हैं।

परिवहन विभाग ने तय अवधि के बाद कार्यवाही शुरू की थी तो फिटमेंट में लोग नई प्लेट लगवाने पहुंच रहे थे, लेकिन कार्यवाही में ढील देते ही लोग भी लापरवाही बरतने लगे हैं।

डीटीओ विवेक सिन्हा ने कहा हैं की वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगाने पर कार्यवाही की जाएगी। वाहन मालिकों से अपील है कि चालानी कार्यवाही से बचने एचएसआरपी लगवाकर ही वाहन चलाएं।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This