दीपावली पर निगमकर्मियों की अवैध वसूली,घंटाघर और सुभाष चौक पर विक्रेताओं से 200 वसूल,100 की रसीद

Must Read

कोरबा। दीपावली की रौनक के बीच घंटाघर चौक और सुभाष चौक पर खरीदारी के लिए आए ग्रामीण और विक्रेता नगर निगम कर्मियों की कथित अवैध वसूली का शिकार हुए।

त्योहार के लिए फूल, पौधे, फल और पूजन सामग्री बेचने आए विक्रेताओं ने बताया कि निगमकर्मी “सफाई व्यवस्था” के नाम पर उनसे 200 लिया गया है,जबकि उन्हें केवल 100 की रसीद दी गई है। कई विक्रेताओं ने कहा कि अगर उन्होंने अतिरिक्त राशि देने से इनकार किया तो उन्हें बिक्री स्थल से हटाने की धमकी दी गई।

मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप पर कुछ विक्रेताओं को 100 वापस किए गए, लेकिन अधिकांश डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा सके। स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण इस एक दिन के त्यौहार में अपने घर की बनी पूजन सामग्री और फूलमालाओं की बिक्री कर थोड़ी आमदनी की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में उनसे अवैध वसूली करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This