राजनांदगांव में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार, विदेशी फंडिंग कनेक्शन की भी जांच तेज

Must Read

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध धर्मांतरण के कथित नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना लालबाग अंतर्गत सुकुलदेहन चौकी क्षेत्र में संचालित इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी 55 वर्षीय डेविड चाको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

8 जनवरी 2026 को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कई गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने ग्राम धर्मपुर स्थित निवास पर प्रार्थना सभाओं और धार्मिक आयोजनों के नाम पर लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था।

गंभीर आरोप: नाबालिगों को रखने और अवैध आश्रम संचालन का मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम संचालित कर रहा था। इसके अलावा, नाबालिग बच्चों को अपने पास रखने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज किए गए हैं, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

छापेमारी में बरामद हुए अहम दस्तावेज: पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कई महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई, जिनमें शामिल हैं:लैपटॉप और मोबाइल फोन, सोलर प्रोजेक्टर, धार्मिक प्रचार सामग्री, चर्च से जुड़े रजिस्टर और सदस्यता सूची,ट्रेनिंग दस्तावेज,भविष्य की रणनीति से जुड़े कथित दस्तावेज इन दस्तावेजों ने इस नेटवर्क के संगठित और योजनाबद्ध तरीके से संचालित होने के संकेत दिए हैं।

विदेशी फंडिंग एंगल की जांच

मामले में विदेशी फंडिंग के एंगल को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक संकेतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299आरोपी को 21 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने रिमांड की मांग की है।

आगे की जांच जारी, और गिरफ्तारियों के संकेत:

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों व सहयोगियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है

- Advertisement -
Latest News

कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन से निर्धन प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु जुटी...

More Articles Like This