Illegal Timber Recovered : कोरबा में अवैध लकड़ी बरामद…! 2.21 लाख रुपए मूल्य की इमारती लकड़ियां जब्त वन अधिनि

Must Read

कोरबा, 13 जनवरी। Illegal Timber Recovered : कोरबा वन मंडल की टीम ने सोमवार को ग्राम कुदमुरा में अवैध लकड़ी की शिकायत पर तीन घरों में छापा मारा। इस कार्रवाई में 2 लाख 21 हजार रुपए मूल्य की इमारती लकड़ियां जब्त की गईं। वन अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश पर एसडीओ एसके सोनी के नेतृत्व में 40 वन अधिकारियों की तीन टीमों का गठन किया गया। दोपहर में पुलिस बल के साथ वन विभाग की टीम ने आठ स्थानों पर जांच की, जिसमें रेशम विभाग कुदमुरा का परिसर भी शामिल था।

जांच के दौरान सागौन और साल प्रजाति की इमारती लकड़ियां जब्त की गईं। लकड़ियां लछन सिंह राठिया, श्याम दास और राम दास के घरों और बाड़ियों से बरामद की गईं। जानकारी के अनुसार, आरोपी रामदास गांव का कोटवार है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लकड़ियां मकान बनाने के उद्देश्य से जंगल से काटकर लाई गई थीं। इससे पहले भी बालको रेंज के गढ़कटरा में बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई थी। इस कार्रवाई में कुदमुरा, करतला, पसरखेत और बालको रेंज के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

मामले में रेशम विभाग के दो कर्मचारियों सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग अवैध लकड़ी तस्करों को रोकने के लिए लगातार गश्त कर रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी संबंधित क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और विशेष टीम लगातार जंगली क्षेत्रों में निगरानी कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This