Sunday, February 15, 2026

भाजपा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन को लेकर पार्षद दल की अहम बैठक संपन्न,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। 2 फरवरी को आयोजित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन समारोह को लेकर भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक लोकप्रिय एवं ऊर्जावान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।


बैठक में भूमिपूजन समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर सभी भाजपा पार्षदों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराते हुए कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ‘अटल स्मृति भवन’ भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त करने का केंद्र बनेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में स्थापित होगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन पर भी चर्चा की गई।
जिला मीडिया विभाग
भारतीय जनता पार्टी
जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This