Sunday, February 15, 2026

गोपालपुर केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा के बच्चे पर शिक्षिका कहर चोरी का आरोप लगाकर किया बच्चे की पिटाई मामला पहुंचा कलेक्टर और पुलिस तक,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा शिक्षा के मंदिर से एक चौंकाने वाली घटना निकलकर सामने आई है जहां केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 वर्ष छात्र शौर्य श्रीवास को उसके शिक्षिका चंचल ने चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी जिससे बच्चों के कान गले और गाल में सूजन आ गई है परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ की चोरी किसी अन्य बच्चों ने की थी लेकिन घड़ी को चला कि शौर्य के बैग में रख दिया गया था।

जब इस बात की जानकारी बच्चों की मां को हुई तो वह स्कूल पहुंची और शिक्षिका चंचल से बात करने की कोशिश की लेकिन शिक्षिका ने न केवल बातचीत से इनकार किया बल्कि परिजनों को धमकाते हुए कहा कि बच्चे का भविष्य में बर्बाद कर दूंगी इस घटना के बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी थाना और स्कूल प्राचार्य को दी है साथी चाइल्ड लाइन में शिकयत  दर्ज कराई गई है

ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके बच्चों के पिता संजू श्रीवास ने कहा कि हमारा बेटा अभी स्कूल जाने से डरता है वह बार-बार कहता कि मैं फिर मारेगी हमने प्रशासन से न्याय की मांग की है और परिजनों की मांग की दोषी शिक्षिका पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चों के साथ ऐसी घटना ना हो इस पूरे मामले में विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और बच्चों को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित परिवार को नया मिल पाता है

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This