कोरबा में ऐतिहासिक साइकिल थान: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित 36 प्रतिभागियों ने फतह किया काफी प्वाइंट, 75 ने लिया हिस्सा,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कोरबा में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर पहली बार 53 किलोमीटर लंबे साइकिल थान का भव्य आयोजन किया गया। महापौर संजूदेवी राजपूत और जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने टी.पी. नगर चौक से इस ऐतिहासिक साइकिल थान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुक्त पाण्डेय स्वयं प्रतिभागी बने और लगातार बारिश के बीच 36 प्रतिभागियों के साथ काफी प्वाइंट की वादियों को फतह किया। कुल 75 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

“स्वच्छ शहर, स्वच्छ गांव – स्वच्छ तन व मन – निर्मल पर्यावरण” थीम पर आधारित इस साइकिल थान का आयोजन नगर पालिक निगम कोरबा, जिला प्रशासन, पुलिस, खेल विभाग, वन विभाग और साइकिलिंग संघ के सहयोग से किया गया। टी.पी. नगर चौक से बालको होते हुए काफी प्वाइंट तक और वापसी में साकेत भवन तक की इस 53 किमी यात्रा में प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर रहा।

निगम कार्यालय साकेत भवन में आयोजित समापन समारोह में महापौर ने विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया।

विजेता:
18 वर्षीय दिव्यांशु सिंह ने 1 घंटे 39 मिनट 25 सेकंड में यात्रा पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।

लक्ष्य रात्रे (1:41:00) दूसरे और संतोष गुप्ता (1:41:02) तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में अनम सिद्दीकी प्रथम और अनसुईया कंवर द्वितीय रहीं। शीर्ष 10 में राम पटेल, जुनैद खान, नैतिक तिवारी, पुस्कर तिवारी, देवांशु भानु, अमितेश सिंह और जाहिद अली शामिल रहे।

स्वच्छता अभियान:
आयोजन की थीम के अनुरूप, निगम की स्वच्छता टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी की देखरेख में काफी प्वाइंट और मार्ग से 3 क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्र किया, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिला।

पुरस्कार:
प्रथम विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय को 7,000 रुपये और तृतीय को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम को 3,000 रुपये और द्वितीय को 2,000 रुपये प्रदान किए गए। कचरा संग्रहण में शीर्ष टीम को 1,000 रुपये का पुरस्कार मिला।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने साइकिलिंग को स्वास्थ्य के लिए मूलमंत्र बताते हुए आयुक्त पाण्डेय की प्रशंसा की।

आयुक्त ने “नो फ्यूल डे” का सुझाव दिया, जिसका सभी ने स्वागत किया। आयोजन को जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. वी.एस. राव और सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू ने प्रेरणादायक बताया।

विजेता दिव्यांशु सिंह के पिता डॉ. नरेन्द्र सिंह और मां नलिनी सिंह ने आयोजन की सराहना की। लक्ष्य रात्रे की मां उषा रात्रे और तीसरे स्थान के संतोष गुप्ता ने भी आयोजन को प्रेरक बताया।

- Advertisement -
Latest News

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार” — बस्तर बना ‘नो नक्सल जोन’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर अब नक्सलवाद...

More Articles Like This