कोरबा में पुलिस आरक्षक की करतूत.. अपने ही दोस्त के बीवी पर थी गंदी नजर.. दिया इस वारदात को अंजाम,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा: जिले के एक आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।  आरोपी आरक्षक का नाम दीप नारायण त्रिपाठी है, जो वर्तमान में बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

तंग आकर महिला ने की शिकायत

जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था।  आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक ओर जहां आरोपी खुद पुलिस विभाग में पदस्थ है, वहीं उस पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

अंबिकापुर, 09 अप्रैल 2026/ जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों...

More Articles Like This