Monday, June 30, 2025

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में बालको मंडल में गूंजा ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने बढ़ाया भावनात्मक जुड़ाव

Must Read

कोरबा।    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का आज बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 101, सर्वेश्वरी आश्रम, सेक्टर-4 में सामूहिक श्रवण हुआ। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक एकजुट होकर कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त करते नजर आए।

इस भावपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन में राष्ट्रसेवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

अपने संबोधन में श्री गोपाल मोदी जी ने कहा –
“‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, यह एक प्रेरणा स्रोत है जो देश को विकास, नवाचार और राष्ट्रभक्ति की दिशा में संगठित करता है। यह कार्यक्रम आम जन को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ने वाला सेतु है, जिसने जनमानस में विश्वास और संकल्प को प्रबल किया है।”

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल,
पूर्व एल्डरमेन व वार्ड पार्षद श्री सत्येन्द्र दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवबालक तोमर, पार्षद तरुण राठौर व चेतन मैत्री, मंडल उपाध्यक्ष शशि चन्द्रा, साथ ही सुमीत तिवारी, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, आर. नारायण, हेमलता निर्मलकर, जय राठौर, लुकी चौहान, मनोज भारिया, मंजीत कौर, नारायणी दूबे, रेणू प्रसाद, मंजू ठाकुर, केशव चन्द्रा, धीरज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, देवेन्द्र पाठक, लालबहादुर चौहान, के. के. राजू, राजेश धीवर, विघासागर त्रिपाठी, लखन चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण शामिल हुए।

- Advertisement -
    Latest News

    जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के चुनाव 2025-27 : व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सशक्त टीम को समर्थन देने की अपील,देखिए विडिओ

    कोरबा। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा की वर्ष 2025-27 की कार्यकारिणी के गठन की तैयारियाँ जोरों पर...

    More Articles Like This