कोरबा (JB News): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा, जोकि प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा हो रही है, अब विवादों के घेरे में आ गई है। आयोजन को लेकर शिव भक्त मंडल और आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा सहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस धार्मिक आयोजन की आड़ में आम जनता को VIP पास के नाम पर लूटा जा रहा है।
जनता को कीचड़ में, VIP को कुर्सियों पर: भेदभाव की तस्वीरें सामने आईं
बताया जा रहा है कि इस कथा आयोजन के लिए पहले शहर में कई बार स्थान बदले गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से स्थल की अनुपयुक्तता को लेकर अनुमति देने से मना कर दिया था, फिर भी आयोजन समिति ने ज़िद के साथ कथा आयोजन की योजना बनाते हुए मीरा रिसॉर्ट को अंतिम स्थल चुना।
यह भी आरोप है कि सामान्य श्रद्धालुओं को कीचड़ में बैठाया जा रहा है, जबकि VIP के लिए अलग व्यवस्था, कुर्सी और पंडाल आदि लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कथित रूप से ₹5000 से ₹21000 तक के VIP पास बेचे जा रहे हैं, और एक तरह से धार्मिक भावना का व्यापार किया जा रहा है।
लिंक को क्लिक कीजिए देखिए विडिओ ÷
(1)https://www.facebook.com/share/v/1A99XVWyGX/
“धर्म के नाम पर लूट”: JB News की विशेष पड़ताल
JB News को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के नाम पर WhatsApp कॉल और संपर्कों के माध्यम से VIP पास बेचे जा रहे हैं। आम जनता तक कथा की पहुंच ना होकर कुछ खास लोगों तक ही सिमटी हुई है। इससे जनता में भारी नाराजगी है और मिरा रिसॉर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी जारी है।
राजनीतिक संरक्षण और प्रशासन की अनदेखी?
यह भी आरोप लग रहे हैं कि कार्यक्रम में राजनीतिक रसूख वाले लोगों को शामिल कर आयोजन समिति ने एक बड़ा आर्थिक लाभ कमाने की योजना बनाई। लेकिन न जिला प्रशासन से अनुमति ली गई, न सुरक्षा या ट्रैफिक की तैयारी की गई।
जनता की मांग: हो उच्चस्तरीय जांच, दर्ज हो FIR
इस पूरे मामले को लेकर JB News और कोरबा की जनता की मांग है कि:जिन दुकानो के माध्यम से यह पास विक्रय किया जा रहा है उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्वयं इस विषय पर संज्ञान लें
धर्म के नाम पर हुई इस कथित ठगी की जांच CBI या SIT से कर्रवाई जाए
आयोजन समिति और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए
धार्मिक आयोजनों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ न हो
JB News की अपील सुरक्षा प्रदान की जाए जे.बी न्यूज के संचालक मनीष जायसवाल को और जनता को
JB News कोरबा पूरी तरह से जनता के साथ है और धर्म के नाम पर हो रही इस कथित लूट का विरोध करता है। हम लगातार जनता की आवाज़ को सामने लाते रहेंगे और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सवाल उठाएंगे।
रिपोर्टर: मनीष जायसवाल
संवाददाता: JB News, कोरबा















