कोरबा प्रेस क्लब में स्व. रामकुमार टमकोरिया स्मृति ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण, देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय के उन्नयन कार्य अंतर्गत ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं पंकज देवांगन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ई-लाइब्रेरी जैसी पहल पत्रकारिता, अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य करेगी। आधुनिक तकनीक से जुड़ी यह सुविधा पत्रकारों और विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में स्वर्गीय रामकुमार टमकोरिया के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हित और समाज में सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

समारोह के सफल आयोजन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार को शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This