कोरबा में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं, पुलिस ने शुरू की बिना नंबर वाहनों की धरपकड़

Must Read

कोरबा। शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले महीने बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चोरी होने के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि चोरी की वारदातें अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों से दर्ज हुई हैं, पुलिस को शक है कि इस काम के पीछे कोई संगठित चोर गिरोह सक्रिय है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक कई थानों में दुपहिया चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है और जांच की प्रक्रिया जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान चोर गिरोह तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। साथ ही, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
Latest News

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति...

More Articles Like This