Monday, February 23, 2026

कोरबा बस स्टैंड से दो मासूम लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता..सूचना देने पर 5000 रुपए का इनाम घोषित

Must Read

कोरबा बस स्टैंड से दो नाबालिग छात्र लापता, खोजबीन तेज

कोरबा। शहर के कोरबा बस स्टैंड क्षेत्र से दो नाबालिग छात्रों के लापता होने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष भगत (उम्र लगभग 13 वर्ष) और आयुष नागदेव 19 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे अंतिम बार कोरबा बस स्टैंड के पास देखे गए थे। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लापता बच्चों ने उस समय सफेद टी-शर्ट, स्लेटी शर्ट और काला टोपी पहन रखी थी। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।
इनाम की घोषणा
परिजनों की ओर से बच्चों का सुराग बताने वाले व्यक्ति को ₹5,000 नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
संपर्क करें
मोबाइल: 9669369072 (अनुज भगत)
मोबाइल: 8234015590
या तत्काल 112 (पुलिस) को सूचित करें।
पुलिस और परिजन दोनों ही आम नागरिकों से सहयोग की अपील कर रहे हैं, ताकि दोनों बच्चों को सकुशल जल्द से जल्द खोजा जा सके।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत सर्राफा,गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

कोरबा - जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी,...

More Articles Like This