नगर निगम कोरबा के 6 वार्डों को 16 नए विकास कार्यों की सौगातउद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने 1.87 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा | 21 दिसंबर 2025 | JB News Korba
नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए रविवार को निगम के 6 वार्डों को कुल 16 नए विकास कार्यों की सौगात मिली। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 1 करोड़ 87 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के दिशा-निर्देशन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 33, 34, 29, 30, 10 एवं 06 में विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व ही निगम के 8 वार्डों में 2 करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया था।


भूमिपूजन कार्यक्रम ढेलवाडीह, मुड़ापार और इमलीडुग्गू सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।
मोदी की गारंटी को सरकार ने अल्प समय में किया पूरा – देवांगन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा कर अपना संकल्प निभाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ राज्य के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिली है।
श्री देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
कोरबा को लगातार मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात – महापौर
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से नगर निगम कोरबा के वार्डों को लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है।
उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। ट्रिपल इंजन सरकार के चलते कोरबा के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों को सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं के समाधान का आश्वासन दिया।
निगम क्षेत्र की समस्याओं का हो रहा निरंतर समाधान – सभापति
सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि उद्योग मंत्री एवं महापौर के नेतृत्व में निगम क्षेत्र के वार्डों व बस्तियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का निरंतर समाधान हो रहा है। सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं अब तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
वार्ड 33
मानिकपुर स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं ऊँचाई वृद्धि – ₹15 लाख
मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच – ₹5 लाख
वार्ड 34
ढेलवाडीह स्कूल में बाउंड्रीवाल एवं गेट – ₹14 लाख
दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता – ₹12.50 लाख
दादरखुर्द नीचे मोहल्ला तालाब उन्नयन – ₹15 लाख
ढेलवाडीह में सामुदायिक भवन – ₹10 लाख
एकता विहार में सीसी रोड व नाली – ₹12 लाख
वार्ड 29
मुड़ापार दशहरा मैदान में मंच – ₹10 लाख
मुड़ापार स्कूल में बाउंड्रीवाल – ₹11.30 लाख
मुड़ापार बायपास रोड में आरसीसी नाली व कलवर्ट – ₹13.59 लाख
विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड व नाली – ₹15 लाख
वार्ड 30
रामनगर में सीसी रोड व आरसीसी नाली – ₹9 लाख
जेपी स्कूल में बाउंड्रीवाल – ₹19.20 लाख
वार्ड 10
आदिवासी शासकीय प्राथमिक शाला भिलाई खुर्द (कक्ष 02) – ₹15.26 लाख
इमलीडुग्गू में मंच निर्माण – ₹6 लाख
वार्ड 06
रानीगेट दशहरा मैदान के पास किचन शेड व शौचालय – ₹4 लाख
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रमों में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग सहित अनेक पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This