कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की नयी कार्यकारिणी का परिचय आज जिले के अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने एक अलग ही अंदाज में कराया। यह अवसर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यशाला का था, जहां अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम का परिचय मंच से कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और नए दायित्व संभालने वाले सभी सदस्यों का हर्षोल्लास के साथ अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती और सेवा भाव से कार्य करती है। हमारी नई कार्यकारिणी टीम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को पहुंचाने का काम करेगी।”
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया।
✍️ रिपोर्ट – मनीष जायसवाल, JB News Korba















