Wednesday, February 11, 2026

JB न्यूज कोरबारिपोर्टर – मनीष जायसवाल

Must Read

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जुए के अड्डे पर छापा, 12 जुआड़ी गिरफ्तार

कोरबा जिले के थाना सिविल लाइन रामपुर, सायबर सेल व थाना उरगा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम गोढ़ी में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। इस छापेमारी में कुल 12 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जुआड़ियों के पास से कुल 1,57,000 रुपए नकद, 10 दोपहिया वाहन, 1 कार, मोबाइल फोन, ताश की गड्डी, एलईडी लाइट, बिजली वायर, व जामुनी रंग की दरी जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार ग्राम गोढ़ी निवासी मन्नू उर्फ अमित अपने घर के बाड़ी में आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर रात में जुए का आयोजन करता था। इस आयोजन में “बकरा-भात” खिलाकर लोगों को जुए में शामिल किया जाता था।

गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. गौतम सिंह कंवर (उम्र 31, कुकरीचोली उरगा)
  2. बसंत भंडारी (उम्र 28, खडियापारा, गोढ़ी)
  3. देवेन्द्र कुमार (उम्र 32, अंजोरीपाली भैसमा)
  4. राजकुमार बरेठ (उम्र 37, अंजोरीपाली भैसमा उरगा)
  5. दिनेश कुमार टंडन (उम्र 40, कर्रानारा भैसमा उरगा)
  6. हरविंद सिंह (उम्र 27, बस्ती पारा भैसमा)
  7. मनेस कुमार सतनामी (उम्र 34, अंबेडकर नगर बेदरकोना)
  8. अमित कुमार गांगुली (उम्र 28, बाजार चौक गोढ़ी)
  9. रामकुमार केवट (उम्र 32, बाजार चौक भैसमा)
  10. मधुसूदन जायसवाल (उम्र 35)
  11. संजय कंवर (उम्र 44, भैसमा बस्ती थाना उरगा)
  12. ईनवर सिंह (उम्र 27, उपस्वास्थ्य केंद्र के पास, गोढ़ी)

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 297/2025 धारा-3 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में शामिल प्रमुख अधिकारी:

निरीक्षक प्रमोद डनसेना (थाना प्रभारी, सिविल लाइन)

उपनिरीक्षक अजय सोनवानी (सायबर सेल)

उपनिरीक्षक राजेश तिवारी (थाना उरगा)

सउनि दुर्गेश राठौर

आरक्षक जितेंद्र सोनी, योगेश राजपूत, संदीप भगत, शेख शहबान, प्रमेंद्र चंद्रा, धर्मेंद्र यादव

सायबर सेल से आलोक टोप्पो, सुशील यादव, डेमन ओग्रे, विरकेश्वर

इस कार्यवाही को श्री नीतिश ठाकुर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), रविंद्र कुमार मीना (सायबर सेल प्रभारी) और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई से क्षेत्र में जुए के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।


JB न्यूज कोरबा आपके साथ हर खबर पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This