Jb news मनीष जायसवाल की खास रिपोर्ट फिर से रौनक लौट आई– पूरी सुरक्षा, सुविधा और मनोरंजन के साथ कोरबा का ‘अप्पू गार्डन’ हुआ चालू!देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ – शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कोरबा नगर निगम द्वारा निर्मित और “अप्पू गार्डन” के नाम से प्रसिद्ध विवेकानंद उद्यान एक बार फिर पूरी सुविधा और सुरक्षा के साथ आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

इस बार गार्डन को अत्याधुनिक मेंटेनेंस के साथ चालू किया गया है। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही पहली बार यहां लॉकर सिस्टम की सुविधा दी गई है, जहां आप अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं।

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं:
महिला और पुरुष दोनों के लिए विशेष प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे परिसर में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया गया है।

खानपान और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधा:
अब गार्डन में कैंटीन भी चालू हो गई है, जिससे बाहर जाकर खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही बच्चों के लिए ट्रेन भी दोबारा शुरू की जाएगी।

वेव पूल की वापसी:
वेव पूल भी चालू कर दिया गया है, जहां समुद्र जैसी लहरों के बीच फिल्मी, भक्ति और देशभक्ति गीतों का आनंद लिया जा सकता है।

बच्चों के लिए विशेष आकर्षण:
झूले, हरियाली से भरा गार्डन और खेलने की सुविधाएं बच्चों को खास पसंद आ रही हैं। वहीं पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बाथरूम और चेंजिंग रूम भी उपलब्ध कराए गए हैं।

पुराने टिकट दर यथावत:
संचालक के अनुसार, टिकट दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

नगर निगम का कहना है कि जो सुविधाएं पहले बंद हो गई थीं, उन्हें भी जल्द मेंटेनेंस के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है।

तो आइए – अपने परिवार और दोस्तों के साथ ‘अप्पू गार्डन’ जरूर पहुंचिए और वाटर पार्क का भरपूर आनंद लीजिए।

JB News कोरबा से मनीष जायसवाल की खास रिपोर्ट।

- Advertisement -
Latest News

“दर्री थाना पुलिस की बड़ी सफलता, पावर केबल चोरी कांड का पर्दाफाश”

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस...

More Articles Like This