नवीन कानून संहिताओं पर कार्यशाला सम्पन्न, कोरबा पुलिस के 131 विवेचक हुए शामिल..

Must Read

कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के नेतृत्व में कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं गैर-राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 131 विवेचक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन कानूनों के प्रावधानों की व्यावहारिक समझ विकसित करना तथा विवेचना में आने वाली जमीनी समस्याओं का समाधान प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान निम्न न्यायिक अधिकारियों ने विषयवार मार्गदर्शन प्रदान किया-

1. न्यायाधीश गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट – भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS)

2. न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)

3. न्यायाधीश सीमा प्रताप चंद्रा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश – भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS)

कार्यशाला के संवादात्मक सत्र में विवेचकों द्वारा प्रस्तुत व्यावहारिक समस्याओं का समाधान न्यायिक अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया, जिससे यह सत्र अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शक बताया।

- Advertisement -
Latest News

बिग ब्रेकिंग कोरबा,,,बड़ी जिम्मेदारी के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय (सोनू )…

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में संजीव कुमार शर्मा एवं सह संयोजक के रूप में संजय...

More Articles Like This