श्री श्याम मित्र मंडल की स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में श्री श्याम मंदिर में  तीन दिवसीय श्याम कथा का हुआ सम्पन्न आयोजक श्री श्याम सखी मंडल द्वारा

Must Read

कोरबा। *🙏जय श्री श्याम🙏*
श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से 🎉श्री श्याम मित्र मंडल की स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष 🎉के उपलक्ष में श्री श्याम मंदिर में 3 दिवसीय श्री श्याम कथा का आयोजन किया गया यह कथा जयपुर के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री सुनील शर्मा द्वारा सम्पन्न हुई।यह आयोजन श्री श्याम सखी मंडल के द्वारा कराया गया जिससे सभी श्याम प्रेमियो को बाबा की कथा श्रवण कर  बाबा का आशीर्वाद मिल सका

सभी भक्तों ने श्याम सखी मंडल का आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से सभी श्याम प्रेमियों को श्री श्याम बाबा की कथा सुनने का अवसर मिला और उनका आशीर्वाद मिला आयोजन के प्रथम दिवस में लाक्षागृह षड्यंत्र, हिडिंम्ब वध ,भीम हिडिंबा विवाह ,वीर घटोत्कच जन्म ,श्री कृष्णा घटोत्कच का मिलन जैसी कथाओं का वर्णन कथावाचक के द्वारा किया गया उसी कड़ी में दूसरे दिन की कथा में श्री कृष्ण द्वारा घटोत्कच का विवाह प्रस्ताव ,घटोत्कच मोरवी का विवाह, वीर बर्बरीक का जन्म उत्सव, श्री कृष्ण बर्बरीक गमन पलासी दैत्य का वध, विजय ब्राह्मण की तपस्या पूर्ण करना जैसी कथाओं का भी वर्णन महाराज के द्वारा किया गया जिसमें नित्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने कथा प्रेमीयो को भरपूर आनंद दिलाया कथा की समाप्ति पर हवन और पूजा पाठ भी किया गया कथा वाचक श्री सुनील शर्मा जी के मुखाग्र से  कथा और भजनों को सुनकर सभी भक्त कृतघ हुए।

तीसरे दिन की कथा में श्री सुनील शर्मा जी ने बात कौरवो पांडवों का बर्बरीक से मिलना, श्री कृष्ण द्वारा बर्बरीक की परीक्षा, बर्बरीक का शीश दान , पांडवों का गर्व  चूर्ण करना ,खाटू में शीश का प्राकट्य, खाटू का संक्षिप्त इतिहास का वर्णन महाराज जी के द्वारा किया गया। कथा के समाप्ति पर सभी श्याम प्रेमियों ने कथा की संपूर्ण जानकारी कथावाचक श्री सुनील शर्मा जी के मुखाग्र से प्राप्त की अंत में सभी श्याम प्रेमियों ने भोग प्रसाद लेकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -
Latest News

1 अप्रैल से महंगी होंगी दर्द से लेकर बुखार तक की दवाएं, सरकार ने जारी की सूची

आम लोगों की जेब पर एक और असर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल 2026 से पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स और अन्य...

More Articles Like This