Wednesday, February 18, 2026

नगर निगम की लापरवाही- टीपी नगर बस स्टैंड के पास खुला गड्ढा बना दुर्घटनाओं का कारण, नागरिकों में आक्रोश, खुले नाली गड्ढे में गिरा ऑटो, देखे वीडियो..

Must Read

कोरबा।  नगर निगम की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली एक बार फिर जनता के सामने उजागर हुई है। टीपी नगर के नए बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित एक खुला नाली गड्ढा क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे को अब तक न तो ढका गया है और न ही इसके चारों ओर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बसें और वाहन गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

बारिश के बाद बढ़ा खतरा, ऑटो गिरा गड्ढे में– अचानक हुई बारिश के कारण नाली में पानी भर गया, जिससे गड्ढा पूरी तरह ढंक गया और नजर नहीं आया। इसी दौरान एक ऑटोचालक का वाहन उसमें गिर गया। गनीमत रही कि कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को हल्की चोटें आईं।

निगम प्रशासन बेखबर, नागरिकों ने जताया आक्रोश– स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि इस गड्ढे के चलते आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नगर निगम की यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिकों ने मांग की है कि निगम तत्काल गड्ढे को ढंके या वहां बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This