कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन का ऐतिहासिक स्वागत, भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 21 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का दायित्व मिलने पर जिलेभर में खुशी का माहौल रहा। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

पाली रोड, कटघोरा चौक, छुरी बस स्टैंड, एनटीपीसी जमनिपाली गेट, कोसाबाड़ी, बालको, सर्वमंगला नगर और टीपी नगर चौक पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। हर पड़ाव पर फूल बरसाए गए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

भाजपा कार्यालय में मुख्य समारोह

भव्य स्वागत कार्यक्रम का समापन टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। यहाँ मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया का शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। इस अवसर पर महापौर संजु देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश निकिता जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं के उद्बोधन

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि देवांगन और चौरसिया को मिली जिम्मेदारी पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। महापौर संजु देवी राजपूत ने मंत्री के संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर को कोरबा की जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पार्टी और जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योग और श्रमिकों के उत्थान, आबकारी विभाग में पारदर्शिता तथा प्रदेश के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

समारोह में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और नारों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। गली-गली और चौक-चौराहों पर उमड़ी भीड़ ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।अ

- Advertisement -
Latest News

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

नई दिल्ली, 10 अप्रैल । बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के...

More Articles Like This