टी.पी. नगर रोड स्थित आशीर्वाद पॉइंट में अवैध पार्किंग पर नगर निगम–यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन चालकों पर चला चालान

Must Read

कोरबा, 28 नवंबर । जिले के शहर में अवैध पार्किंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को टी.पी. नगर रोड स्थित आशीर्वाद पॉइंट क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों ने लंबे समय से यातायात को बाधित कर रखा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान टीम ने नो-पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर चालान काटे। यातायात ASI मनोज राठौर ने बताया कि सड़क किनारे अनियमित पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी, वहीं रोजाना जाम की स्थिति भी बन रही थी। इस वजह से कड़ा रुख अपनाते हुए वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई कि आगे से नियमों का पालन न करने पर सीधी जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम और यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अधिकारियों ने व्यापारियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई से बचना संभव नहीं होगा।

- Advertisement -
Latest News

जन्मदिन विशेष : जनसेवा का पर्याय: लखन लाल देवांगन

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की राजनीति और विकास यात्रा में यदि किसी एक नाम की गूंज लगातार सुनाई देती...

More Articles Like This